{"_id":"5f4d3d405c9cb93f8461c7e6","slug":"11852-new-corona-cases-found-in-a-day-in-maharashtra-and-184-died-in-last-24-hr","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 11,852 नए संक्रमित, बीते 24 घंटे में 184 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 11,852 नए संक्रमित, बीते 24 घंटे में 184 की मौत
Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को राज्य में 11,852 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे में 184 लोगों की मौत हो गई। वहीं, राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1,94,056 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार तक कुल 7,92,541 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें स 5,73,559 लोग स्वस्थ हुए हैं और 24,583 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
राज्य में कोरोना के आंकड़ें और स्वस्थ होने वालों की संख्या के अनुपात में रिकवरी दर 72.37 फीसदी है जबकि मृत्युदर 3.1 फीसदी दर्ज की गई है। प्रदेश में 41,38,929 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है जिसमें से संक्रमित होने का अनुपात 19.14 फीसदी है। फिलहाल, सूबे में 13,55,330 लोग होम क्वरंटीन और 35,722 लोग संस्थागत क्वरंटीन हैं।
विज्ञापन
मुंबई में 32 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी से संक्रमित 32 लोगों की मौत हो गई जबकि 1179 नए मामले सामने आए। मुंबई में अब तक 1,45,805 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं जिसमें से 1,17,268 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 7658 लोगों की मौत हो चुकी है। महानगर में एक्टिव मरीजों की संख्या 20,551 है।
नागपुर-नासिक, ठाणे और पुणे में जारी है कोरोना का कहर
राज्य की उपराजधानी नागपुर के अलावा नासिक, मुंबई से सटे ठाणे और पुणे जिले में कोरोना का कहर जारी है। इन जिलों में मुंबई की तूलना में अधिक एक्टिव मरीज हैं। नागपुर में 11,701, नासिक में 11,614, ठाणे में 21,375 और पुणे में सर्वाधिक 52,712 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा प्रदेश के ग्रामीण भागों में भी कोरोना के वायरस ने दस्तक दी है जिससे नित 10 हजार से अधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं।