फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 year old INA soldier will participate in Republic day parade

गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा नेताजी की इंडियन नेशनल आर्मी का सौ साल का 'जवान'

Thu, 24 Jan 2019 07:42 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
100 year old INA soldier will participate in Republic day parade
सांकेतिक तस्वीर

आजादी के 70 साल बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के चार सदस्य इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में मार्च करेंगे। परेड के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने बताया, 'ऐसा पहली बार होगा जब आईएनए के जवान गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।'

विज्ञापन


परेड में भाग लेने वाले चारों सैनिकों की आयु 97 से सौ वर्ष के बीच है। भागमल इनमें सबसे वरिष्ठ सैनिक हैं। मनेसर हरियाणा के रहने वाले भागमल की आयु सौ साल है। ये आईएनए से 1942 में आईएनए से जु़ड़े थे और लड़ाई में भाग लिया था। अन्य तीन सदस्यों में पंचकुला निवासी 98 वर्षीय लालती राम, हरियाणा नारनौल के 97 वर्षीय हीरा सिंह औक चंडीगढ़ निवासी परमानंद निवासी शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह पूछने पर कि परेड में आईएनए के मात्र चार सैनिक ही क्यों भाग ले रहे हैं, पुनिया ने कहा अभी तक जीवित आईएनए के सैनिकों को ढूंढ़ना काफी कठिन था। बता दें कि इंडियन नेशनल आर्मी का गठन 1942 में रास बिहारी बोस ने किया था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में आईएनए ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में भाग लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed