{"_id":"58ad431b4f1c1b0853b24cce","slug":"10-big-facts-of-shivpal-interview-to-ani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पर फिर बोले शिवपाल पर बदली दिखी टोन, ये रहीं 10 खास बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश पर फिर बोले शिवपाल पर बदली दिखी टोन, ये रहीं 10 खास बातें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Feb 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल, अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से चल रहा समाजवादी पार्टी का झगड़ा अब सिमटता दिख रहा है। शिवपाल यादव ने एक साक्षात्कार में इस ओर इशारा किया है। शिवपाल ने इस बार झगड़े को निपटाने की जिम्मेदारी मुलायम सिंह यादव पर डाली है। उन्होंने कहा कि 'नेता जी जो कहेंगे मैं वही करूंगा और चुनाव परिणाम के बाद भी सपा के साथ ही रहूंगा।' साथ ही जसवंत नगर में हुए लाठीचार्ज को शिवपाल ने साजिश बताया और कहा कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
शिवपाल यादव की 10 बड़ी बातें -
1. वोटिंग के दौरान जानबूझ रची गई लाठीचार्ज की साजिश।
2. बीजेपी नेताओं के इशारे पर मुझे हराने के लिए माहौल बिगाड़ा गया।
3. बीजेपी उम्मीदवार के कुछ लोग गैरकानूनी गतिविधियां करते हैं।
4. कुछ बड़े लोगों के इशारे पर डीएम और एसएसपी ने शांति से चल रहे चुनाव में लाठीचार्ज करवाया।
5. 11 मार्च के बाद पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन था।
6. शिवपाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि नेता जी का सम्मान हमेशा बना रहे।
7. मैं नेता जी के साथ हूं और उनका जो आदेश होगा वही करूंगा।
8. नेता जी कहेंगे तो मैं जरूर सपा के लिए प्रचार करूंगा।
9. झगड़ा सुलझाने की जिम्मेदारी नेता जी और अखिलेश यादव की है।
10. अगर 11 मार्च यानि चुनाव के परिणाम आने के बाद उपेक्षा और अपमान न तो हो जरूर साथ ही रहेंगे।