फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पति ने पत्नी को बताया शादी का असली मतलब, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Sat, 04 Oct 2025 02:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 04 Oct 2025 02:19 PM IST
सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule jija sali hindi jokes social media viral jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



पत्नी- अच्छा एक बात बताइए कि ये शादी का असली
मतलब क्या होता है?
पति- यही कि धूमधाम से खुद की सुपारी देना......

पति (पत्नी से)- एक बात समझ नहीं आती
पत्नी- क्या?
पति- जूता छुपाई की रस्म शादियों में सालियां करती हैं,
पता नहीं भंडारे में कौनसा साला यह रस्म कर जाता है.....

Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule jija sali hindi jokes social media viral jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू- कैसा है भाई?
गप्पू- ठीक हूं, तू बता
पप्पू- और पढ़ाई-लिखाई कैसी चल रही है?
गप्पू- दोस्त है तो दोस्त बन के रह, रिश्तेदारों वाली
हरकतें न किया कर.....
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule jija sali hindi jokes social media viral jokes
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
ऑपरेशन के बाद पप्पू बोला- डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं?
सामने से आवाज आई- बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,
मैं तो चित्रगुप्त हूं.....


Jokes In Hindi: खाते टाइम बात नहीं करते, बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule jija sali hindi jokes social media viral jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- कहां हो बेबी?
गर्लफ्रेंड- मैं मॉम-डैड के साथ फाइव स्टार में डिनर कर रही हूं,
घर पहुंच कर बात करती हूं, वैसे तुम कहां हो?
बॉयफ्रेंड- जिस भंडारे में तुम खा रही हो, मैं वहीं तुम्हारे पीछे वाली लाइन में 
पूड़ी परोस रहा हूं, चाहिए हो तो बता देना.....



पप्पू ने अपनी नयी बनी गर्लफ्रेंड को बड़े प्यार से समझाते हुए कहा-

बेबी हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना
गर्लफ्रेंड- तुम्हारी बहन को तो जरूर बताऊंगी
पप्पू- अरे उसको क्यूं?
गर्लफ्रेंड- वो हमेशा कहती थी कि कोई कुत्ते का पिल्ला ही होगा,
जो तुमसे प्यार करेगा.....
विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule jija sali hindi jokes social media viral jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार मैं परीक्षा में फेल हुई तो 
मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed