फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Mobile data such as expired, 80 percent Indian videos watch like

तफरी काटते-काटते भारत के इन बेरोजगारों ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, अमेरिका और चीन वाले नोचने लगे बाल

Fri, 05 Oct 2018 06:58 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Mobile data such as expired, 80 percent Indian videos watch like
aa
संचार क्रांति के इस युग में अनलिमटेड डाटा पैक का सही इस्तेमाल तो बेरोजगार ही कर सकते हैं या तो रोजगार खोज लें या फिर टाइमपास कर लें। आजकल सोशल मीडिया में लड़के देखिए किस तरह से वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं। इन बेरोजगारों का कारनामा देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल कुछ युवकों के वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि लड़के गानों के बोल पर किस तरह नकल करते हुए अपने साथियों का मनोरंजन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

Mobile data such as expired, 80 percent Indian videos watch like
aa

हालांकि मोबाइल डाटा इस्तेमाल करने के लिहाज से हम भारतियों ने अमेरिका और चीन को बहुत पीछे छोड़ दिया है। बीते पांच साल के दौरान देश में मोबाइल डाटा की प्रति व्यक्ति खपत 24 गुना बढ़ी है और उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी की बदौलत अगले पांच साल में इसके बढ़कर दोगुना होने की उम्मीद है।

2022 तक 90 करोड़ के पार पहुंच जाएगी डाटा उपभोक्ताओं की संख्या
  • साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट बताती है कि 2022 तक डाटा उपभोक्ताओं की संख्या भारत में दोगुनी होकर 90 करोड़ के पार पहुंच जाएगी, जिससे कुल डाटा खपत में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना है। इसमें कहा गया है कि डाटा उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के साथ दूरसंचार कंपनियों को प्रति उपभोक्ता अधिक डाटा खपत के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mobile data such as expired, 80 percent Indian videos watch like
aa
रिपोर्ट से यह बात भी सामने आई है कि देश में कुल डाटा खपत का करीब 80 फीसदी वीडियो पर खर्च होता है, जबकि चीन में यह 77 प्रतिशत है। यहां लोग सबसे अधिक वीडियो हिंदी भाषा में देखते हैं। वीडियो देखने में होने वाले कुल डाटा खपत का करीब 60 फीसदी हिंदी वीडियो और 35 फीसदी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का वीडियो देखने में होता है। 

देखिए वीडियो- 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed