पिता जी से झूठ बोल बुरा फंस गया पप्पू, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
बॉयफ्रेंड: व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
गर्लफ्रेंड: कैसे करते हैं?
बॉयफ्रेंड: प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो।
गर्लफ्रेंड: हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।
पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है, शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं। जरा, अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है। कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे।
पप्पू से पिता जी- कहां हो बेटे ?
पप्पू- हॉ़स्टल में पढ़ रहा हूं पापा,
परीक्षा होने वाली है इसलिए दिन -रात पढ़ रहा हूं
वैसे आप कहां हैं ?
पिता जी - बेटा जिस ठेके पर तू खड़ा है ना मैं भी ठीक तुम्हारे पीछे ही खड़ा हूं।