अमृत पीने से क्यों मना कर दिया ये आदमी...पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
सत्य ज्ञान...
शादीशुदा आदमी के लिए 'घरबार' ही सब कुछ होता है...
इसलिए या तो वो 'घर' में जाता है या 'बार' में...!!!
लड़का (प्यार से एक लड़की से) - जी आप क्या करती हो?
.
.
लड़की (गुस्से में) - जी मैं इग्नोर करती हूं...
और
ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं...!!!
.
.
लड़का बिना देर किए तुरंत निकल लिया वहां से...
एक आदमी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान उसे अमृत देते हैं,
लेकिन वो मना कर देता है!
.
.
भगवान - क्यों वत्स, अमृत क्यों नहीं पी रहे?
.
आदमी - अभी-अभी गुटखा खाए हैं प्रभु, कैसे थूक दें...!!!