पत्नी से झगड़ा करना पप्पू को पड़ गया भारी...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पति - मुझे डायबिटीज है, डॉक्टर ने फीकी चाय पीने को कहा है।
.
.
.
पत्नी - अब मैं अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी,
लड्डू खा कर पी लेना, फीकी लगेगी...!!!
लड़की - बाबा मुझे गर्मी में भी सर्दी लगती है।
.
बाबा - बेटी पराठे खाती हो क्या?
.
लड़की - हां...
.
बाबा - कौन से तेल में बनाती हो?
.
लड़की - रिफाइंड में...
.
बाबा - बस यही तो दिक्कत है...
नवरत्न तेल में बनाया करो, कृपा आनी शुरू हो जाएगी...!!
पत्नी से झगड़ा करने के बाद पप्पू बोला-
तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी...?
.
.
.
तब से मोबाइल का चार्जर नहीं मिल रहा है,
अब बेचारा पप्पू परेशान हो गया है...!!!