आदमी ने स्वर्ग में कही ऐसी बात, भगवान को ही आ गया चक्कर, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पिता - मैं चाहता हूं कि तुम बड़े होकर वकील बनो!
.
बेटा - ऐसा क्यों?
.
पिता - ताकि मेरा काला कोट तुम्हारे काम आ जाए...!!!
पिता (बेटे से) - परीक्षा निकट है, तुमको रात-दिन पढ़ना चाहिए।
.
बेटा (पिता से) - जी, रात को तो मैं सोता हूं।
.
पिता - जागा करो।
.
बेटा - पर आप तो कहते हैं कि रात को उल्लू जागा करते हैं...!!!
भगवान - स्वर्ग में स्वागत है,
आशा है आपने अच्छा जीवन बसर किया होगा!
.
आदमी बोला - वो सब तो ठीक है, पर ये बताइए...
'जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं' वाली टीम
कौन हैंडल करता है, मुझे उससे बात करनी है...!!!
भगवान को आया चक्कर...