जोक्स: जब पंडित जी ने कहा- पूजा की थाली लाओ, तो पप्पू ने किया ये धमाकेदार काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
बीवी होटल में खाने के बाद पति से कहती है-
अरे वेटर को टिप दे दो...
.
.
पति (धीरे से वेटर के कान में) - कभी शादी मत करना...!!!
आज का परम सत्य ज्ञान...
जब तक जीवन है, रोज डीपी बदलिए...
बाद में तो एक ही फोटो में लटके रहना है,
.
वो भी अगर बच्चों ने लगाई तो...!!!
मास्टर - 'चाहूंगा मैं तुम्हें सांझ-सवेरे' गाने में लेखक क्या कहना चाहता है?
.
.
.
पप्पू - सर इस गाने में लेखक बहुत ही चालाक है,
उसे पता है कि दोपहर में गर्मी बहुत होती है...!!!
एक दोस्त की शादी में...
पंडित जी - पूजा की थाली लाओ
पप्पू थाली लेकर आया...
.
तभी...
.
पीछे से पूजा भागती हुआ आई और बोली-
खाना तो खाने दे कमीने!!!
तो आपको कैसा लगा था?
.
.
पति - मां कसम, मैं तो मर ही जाता,
अगर टीवी पर 'आहट' देखने की आदत नहीं होती...!!!