पागल कितना अजीब शब्द है ना, लोग कहें तो बुरा लगता है... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------
तीन चीजें बड़ी किस्मत से मिलती हैं...
.
पहला- सच्चा प्यार...
.
दूसरा- सच्चा यार...
.
और तीसरा- अपने काम से काम रखने वाले रिश्तेदार...!!!
पागल कितना अजीब शब्द है ना...
.
लोग कहें तो बुरा लगता है...
.
और...
.
अगर लड़की कहे तो प्यार आता है...!!!