फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes Love Jokes Pappu Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Independence Day Binod Memes

पप्पू की बीमार दादी ने डॉक्टर से कही ऐसी बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 14 Aug 2020 02:59 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 14 Aug 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Jokes Love Jokes Pappu Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Independence Day Binod Memes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


---------------------------------------------

दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा...

मां दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं? 

मां - बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं...!!!

Jokes Love Jokes Pappu Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Independence Day Binod Memes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक औरत अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुंची।
बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना।
फिर बोले बेटी... इसका हल निकल जाएगा, सब ठीक हो जाएगा... 
लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आएगा।

औरत ने पूछा - कितना खर्च आएगा? 

बाबा - तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता...
लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं,
बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना।

औरत ने मन ही मन कैलकुलेट किया तो
बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपये आता था...

औरत भी चालाक थी।
उसने कहा ठीक है बाबाजी,
आप बारी-बारी से सबका नाम लीजिए,
मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी।

बाबा डेरे में अभी भी बेहोश हैं...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes Love Jokes Pappu Jokes Chutkule Husband Wife Jokes Independence Day Binod Memes
Jokes - फोटो : Pexels.com

पप्पू अपनी बीमार दादी को मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया...
.
डॉक्टर - मुंह खोलो दादी...
.
दादी - तुम्हारी बीवी रोज शाम को तुम्हारे पड़ोसी से मिलती है।
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed