जोक्स: पत्नी ने दी पति को रोज शराब पीने की सलाह, फिर बताई धमाकेदार वजह
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------------------
एक आदमी बोला - मैंने अपनी पत्नी को 12वीं पास करवाई,
फिर बी.ए. और फिर एम.ए.
और फिर उसकी सरकारी नौकरी लगवा दी।
अब क्या करूं?
दूसरा आदमी बोला - तू तो बाप से भी बढ़कर है,
अब कोई अच्छा सा लड़का देख कर उसकी शादी करवा दे...!!!
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...
पापा - बेटा लड़की वाले आ रहे हैं,
उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना!
लड़की वालों के आते ही…
बेटा - पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है,
अंदर कर देता हूं...!!!
यह सुनकर पापा बेहोश...
पत्नी - सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो!
पति - क्यों?
पत्नी - क्यूंकि आप नशे में ज्यादा काम करते हो!
पति - मैं कुछ समझा नहीं?
पत्नी - अरे कल तुम शराब पीकर आये तो
नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाये...!!!
