जोक्स: एक आदमी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने उसे अमृत दिया, लेकिन उसने पीने से मना कर दिया
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पत्नी - शादी क्या है?
.
.
.
पति - 'मान भी जाओ' से लेकर 'भाड़ में जाओ' तक का सफर ही शादी है!
बाकी सब तो मोह-माया है...!!!
कल एक साधू बाबा मिले,
मैंने पूछा - कैसे हैं बाबाजी...?
बाबाजी बोले - हम तो साधु हैं बेटा,
हमारा 'राम' हमें जैसे रखता है हम वैसे ही रहते हैं...!
तुम तो सुखी हो ना बच्चा...?
मैं बोला - हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी
हमारी 'सीता' हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं...!!!
एक आदमी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान उसे अमृत देते हैं,
लेकिन वो मना कर देता है!
भगवान - क्यों वत्स, अमृत क्यों नहीं पी रहे?
आदमी - अभी-अभी गुटखा खाए हैं प्रभु, कैसे थूक दें!!!