हवाई जहाज से बाहर आए आदमी ने कही ऐसी बात, जिसे पढ़ हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पत्नी - इतना लेट कैसे हुए आज?
पति - वो क्या हो गया ना कि एक आदमी की 2000 रुपये की नोट गुम हो गई थी...
पत्नी - अच्छा... तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे?
पति - अरे नहीं... मैं तो उस नोट के ऊपर खड़ा था...!!!
पप्पू की हुई मास्टर से लड़ाई...
मास्टर ने की पप्पू की पिटाई...
पप्पू का गरम हुआ खून...
गया कब्रिस्तान और मास्टर की
फोटो टांग के लिख दिया-
COMING SOON!!
आदमी हवाई जहाज से उतरा तो दरवाजे पर खड़ी एयर होस्टेस बोली -
उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा!
आदमी बोला - जी बिल्कुल नहीं, घर में तो मेरी कोई सुनता ही नहीं,
लेकिन यहां तो एक बटन दबाते ही चार-चार आ जाती हैं...!!!