एक लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड के मैसेज से दो बार दिल का दौरा पड़ा... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।
------------------------------------------
पत्नी - आज हमारी शादी को 25 साल हो गए,
कमाल है... इतने साल कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला!
.
.
पति - समय का पता कैदी को चलता है, जेलर को नहीं...!!!
डॉक्टर - तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो?
.
पप्पू - बजरंग का साबुन
.
डॉक्टर - और पेस्ट?
.
पप्पू - बजरंग का पेस्ट
.
डॉक्टर - और शैम्पू?
.
पप्पू - बजरंग का शैम्पू
.
डॉक्टर - ये बजरंग कहां की कंपनी है?
.
पप्पू - बजरंग मेरा रूममेट है...!!!
एक लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड के मैसेज से
दो बार दिल का दौरा पड़ा...!
.
पहला - जब लड़की ने मैसेज किया कि
चलो ब्रेकअप कर लेते हैं, सबकुछ खत्म हो गया है!
.
और...
.
दूसरा - सॉरी... सॉरी... ये तुम्हारे लिए नहीं था...!!!
