जब लड़की वालों ने कहा- हमें लड़का पसंद नहीं है, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पिता :- मैं चाहता हूं कि तुम बड़े होकर वकील बनो।
बेटा :- ऐसा क्यों?
पिता :- ताकि मेरा काला कोट तुम्हारे काम आ जाए।
---------------------------------
बच्चा :- पापा आप जल्दी से जल्दी मेरी शादी करा दो,
पिता :- क्यों बे ?
बच्चा :- जल्दी करो नहीं तो मैं दादी से शादी कर लूंगा,
पिता :- क्या? तू मेरी मां से शादी करेगा?
बच्चा :- हां, आपने भी तो मेरी मां से शादी की हुई है
एक दिन बाप ने बेटे की तलाशी ली,
पॉकेट से सिगरेट, बियर और लड़कियों के नंबर मिले...
बाप ने बहुत मारा, पूछा- कब से चल रहा है ये सब..?
बेटा (रोते हुए) :- पापा ये जैकेट तो आपकी है।
---------------------------------
बाप :- इतने कम मार्क्स..? दो थप्पड़ मारने चाहिए
पप्पू :- हां पापा, जल्दी चलो मैंने उस मास्टर का घर भी देख रखा है
संता की मज़ाकिया बीवी
संता :- मेरी बीवी इतना मजाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता :- कैसे ?
संता :- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।”
---------------------------------
संता ने पूछा बंता से :- एक साल में कितनी रात्रि आती हैं।
बंता बोला :- 10
संता :- कैसे ?
बंता बोला :- 1 शिवरात्रि आती है और 9 नवरात्री
संता आज तक बेहोश है।
टीचर – बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है ?
जाट – जेबरा।
टीचर – कैसे ?
जाट – वो ब्लैक एंड वाइट है ना।
---------------------------------
मैरिज ब्यूरो वाला लड़की से–मैडम यह लड़का बहुत
अच्छा कमाता है, लेकिन थोड़ा काला है
लड़की–भाई साहब इसी क्वालिटी में
थोड़ा दूसरे कलर में दिखाइए ना।
---------------------------------
एक बॉयफ्रेंड (अपनी गर्लफ्रेंड से) :- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं।
गर्लफ्रेंड :- अरे नहीं यार, रहने दे! वहां व्हाट्सएप्प नहीं चलता।