फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: दामाद से सास- जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 25 Aug 2026 08:55 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 25 Aug 2026 08:55 PM IST
सार

फनी जोक्स: जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Whatsapp New Jokes 2026 Saas Bahu Hindi Jokes
सास-दामाद जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala

वायरल फनी जोक्स: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं, लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।




सास- जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने,
अपना जीवन बिगाड़ लिया
दामाद- जिसने सोच समझ कर की उसने,
कौन सा तीर मार लिया?
सास बेहोश......


सास- दामाद जी, मैंने सुना है आप शादी के पहले
बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
दामाद- फिर आपकी बेटी से शादी हो गई और
मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया…..

Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Whatsapp New Jokes 2026 Saas Bahu Hindi Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
नाई की भी आंख में आंसू आ गए,
जब उससे चिंटू ने कहा, बाल इतने छोटे कर दो कि
बीवी के हाथ में न आए....... 
Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Whatsapp New Jokes 2026 Saas Bahu Hindi Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर- मैं कुछ दवाइयां लिख देता हूं,
इन्हें खा कर तुम जल्दी ठीक हो जाओगे
लेकिन ये बहुत महंगी हैं,
सुरेश- मगर डॉक्टर साहब मैं तो गरीब हूं,
मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं
डॉक्टर- अच्छा तो पैसों के अलावा फिर क्या दे सकते हो?
सुरेश- मैं कब्र खोदने का काम करता हूं,
आपकी कब्र मुफ्त में खोद दूंगा....

फनी जोक्स: आप क्या करती हैं? लड़की का जवाब सुनकर लड़के की बोलती हो गई बंद

हिंदी जोक्स: पढ़े-लिखे जीजा को मिली अनपढ़ साली, इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Whatsapp New Jokes 2026 Saas Bahu Hindi Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?

चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....


टीचर- एक सवाल का जवाब दो
गोलू- जी मैम
टीचर- अगर तुम्हारा Best Friend और Girlfriend
दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे?
गोलू- डूब जाने दो, दोनों को
आखिर वह दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.......

विज्ञापन
Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Whatsapp New Jokes 2026 Saas Bahu Hindi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं
लड़की- मैं तुमसे बड़ी हूं
लड़का- सॉरी, मैं आपसे प्यार करता हूं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed