जोक्स: डॉक्टर ने बताया मोटापे का इलाज, फिर चिंटू ने कह दी ऐसी बात कि डॉक्टर साहब हो गए बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी…!
अगर तुम मिल जाओ… जमाना छोड़ देंगे हम…!
तभी पति ने भी गाना शुरू किया - अगर तुम गिर जाओ… दूसरी ढूंढ लेंगे हम…!
बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है!
लड़की - बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क होता है…?
.
.
.
.
लड़का - यही कोई 20 किलो का…!!!
पत्नी - चलिए बाहर खाना खाके आएं…!
पति - क्यों…?
पत्नी - हफ्ते में एक दिन तो मेरा भी मन करता है कि
आपको कुछ 'अच्छा' खिलाऊं…!
पति - पत्नी की लड़ाई हो गई।
आधा दिन चुपचाप गुजरने के बाद पत्नी पति के पास आई और बोली-
थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं…!
पति - ठीक है क्या करना है?
पत्नी - आप माफी मांग लो, मैं माफ कर दूंगी...!!!
डॉक्टर - मोटापे का एक ही इलाज है।
चिंटू - क्या डॉक्टर?
डॉक्टर - तुम रोज एक रोटी खाओ।
चिंटू - ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश!!!