जोक्स: ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से तोड़ा रिश्ता और मांगे दिए हुए लव लेटर, मिला ये धमाकेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने
कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा- भाई साहब,
क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
दर्शक (गुस्से में) - हां, कुचला था। पर अब क्यों माफी मांग रही हो?
महिला - माफी-वाफी नहीं भैया, इसका मतलब कि मेरी सीट इसी लाइन में है!!!
बीवी बनाते समय भगवान ने कहा-
अच्छी और समझदार बीवी दुनिया के हर कोने में मिलेगी...
.
और...
.
फिर भगवान ने दुनिया गोल बना दी... अब ढूंढते रहो कोना!!!
लड़का - अब हमारे बीच कुछ नहीं रहा,
मुझे मेरे सारे लव लेटर वापस कर दो।
लड़की अंदर गई और एक बड़ी टोकरी उठाकर लाई...
और
बोली - इनमें से जो भी तुम्हारे हैं, उन्हें छांट लो और दफा हो जाओ!!!