फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi funny chutkule in hindi

Hindi Jokes: प्रेमी- बेवफा तुने मेरा दिल जलाकर राख कर दिया, प्रेमिका ने दिया गजब का जवाब

Wed, 13 Aug 2025 05:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Aug 2025 05:15 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi funny chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

विस्तार

Hindi Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

विज्ञापन


वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश
 

Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi funny chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

प्रेमी- बेवफा तुने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया। 
प्रेमिका- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है? पप्पू का जवाब सुनते ही कर दी पिटाई

विज्ञापन

Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालकर देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना...
खूबसूरत लड़की- पर क्यों?
डॉक्टर- आई ड्राप डालना है।

Top 5 Jokes: इन टाॅप 5 जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…
उसे रोकते क्यों नहीं ?
पति- क्यों रोकूं? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed