स्विचबोर्ड के अंदर तांक-झांक कर रही थी बिल्ली, लगा ऐसा झटका कि हो गया ये हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्लियों को दुनिया के सबसे चुलबुले जानवरों में से एक माना जाता है। ये कभी एक जगह शांत नहीं बैठ सकतीं। इनकी आदत होती है तांक-झांक करने की, लेकिन कभी-कभी इसी तांक-झांक के चक्कर में उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही इस बिल्ली के साथ भी हुआ है।
तस्वीर देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि क्या हुआ होगा। लेकिन फिर भी हम बता दें कि ये बिल्ली एक खुले हुए स्विचबोर्ड के अंदर अपना सिर घुसाकर तांक-झांक कर रही थी, तभी बिजली का एक जोरदार झटका लगा और बेचारी कि ये हालत हो गई।
ओवुराकुआ नाम की एक लड़की ने अपने ट्विटर पर बिल्ली की कुछ तस्वीरें शेयर की है और लिखा है, 'जिज्ञासा ने तो बिल्ली को लगभग मार ही दिया था।'
Curiosity almost killed the cat last night😂 pic.twitter.com/3Vq2eH6u1f
— Gladys👅💦 (@owurakuwaa) August 6, 2019
अब बिल्ली की इन तस्वीरों पर लोग खूब मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने तो बिल्ली की तुलना महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से कर दी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अगर अल्बर्ट आइंस्टीन बिल्ली होते तो ऐसे ही लगते।'
Why am I seeing Albert Einstein¿???
— C H I K A (@ChikamsoAni1) August 8, 2019
Or it's just me eyes. https://t.co/bA1mUGnB2x
If Albert Einstein was a cat😸😂😂😂😂
— Ruchi Agarwal (@RuchiAg65250454) August 6, 2019