{"_id":"5fdf5c5e3a9ecb435e22fc8b","slug":"hpssc-hamirpur-conducted-language-teacher-and-shastri-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कोरोना संक्रमित समेत हजारों ने दी एलटी और शास्त्री की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कोरोना संक्रमित समेत हजारों ने दी एलटी और शास्त्री की परीक्षा
Sun, 20 Dec 2020 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Dec 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को भाषा अध्यापक पोस्ट कोड 814 और शास्त्री पोस्ट कोड 813 के लिए लिखित परीक्षा करवाई। सुबह के सत्र में एलटी के 229 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा करवाई गई। जिला मुख्यालयों में परीक्षा 10 से 12 बजे तक ली गई। प्रदेश के 9433 अभ्यर्थियों के लिए 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हमीरपुर जिले में एक कोरोना पॉजीटिव अभ्यर्थी ने भी एलटी की परीक्षा दी।
विज्ञापन
इसे एंबुलेंस के जरिये परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। शाम को शास्त्री पोस्ट कोड 813 में 603 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा ली गई। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लिखित परीक्षा के लिए 5328 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। ये परीक्षा दो से चार बजे तक ली गई। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा रविवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन