फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women's Kabaddi World Cup World champion players demand government provide permanent jobs

Women's Kabaddi World Cup: विश्व विजेता खिलाड़ी बोलीं, हिमाचल सरकार स्थायी नौकरी दे; सबका हुआ भव्य स्वागत

Thu, 27 Nov 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेंद्र कौर, धर्मशाला।
सुरेंद्र कौर, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Nov 2025 02:00 AM IST
सार

कबड्डी विश्वकप-2025 में भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान देने वाली हिमाचल की महिला खिलाड़ी पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर और भावना ठाकुर का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान तीनों खिलाड़ियों ने प्रदेश सरकार से स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Women's Kabaddi World Cup World champion players demand government provide permanent jobs
कबड्डी विश्वकप जीतकर लौटी पुष्पा राणा, चंपा और भावना ठाकुर स्टाफ सहित अन्य खिलाड़ियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कबड्डी विश्वकप-2025 में भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान देने वाली हिमाचल की महिला खिलाड़ी पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर और भावना ठाकुर ने प्रदेश सरकार से उपलब्धियों के आधार पर स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की। धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों ने कहा कि भविष्य की अनिश्चितता खेल प्रदर्शन को प्रभावित करती है। अगर उन्हें रोजगार की सुरक्षा मिले तो वे देश और प्रदेश के लिए और भी बेहतर परिणाम दे सकती हैं।

विज्ञापन

बुधवार सुबह 8:30 बजे गगल हवाई अड्डे पर तीनों विश्व विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। यहां उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भी हुई। उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आश्वासन दिया कि उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद तीनों खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई सेंटर) धर्मशाला पहुंचीं, जहां साई के अतिरिक्त निदेशक जेपी शानी, कोच पूजा ठाकुर, सतबीर कौर सहित खिलाड़ियों और स्टाफ ने फूल बरसाकर, हार पहनाकर और केक काटकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों से आगे आने का आह्वान
उप-कप्तान पुष्पा राणा सिरमौर के शिलाई क्षेत्र से हैं। वे 2013 से कबड्डी खेल रही हैं। उन्होंने राज्य की बेटियों से खेलों में आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंडी के पंडोह की रहने वाली भावना ठाकुर ने कहा कि ढाका में राष्ट्रीय ध्वज के साथ लैप ऑनर लेना उनके जीवन का सबसे अविस्मरणीय क्षण रहा। चंबा के चुराह क्षेत्र की चंपा ठाकुर ने कहा कि उनके पिता कुश्ती खिलाड़ी हैं। उन्हें खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा पिता से मिली। उन्हें हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर ज्वाइनिंग लेटर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।
 

खेल नीति लागू करने की मांग
विश्व विजेता खिलाड़ियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल नीति लागू होने से खिलाड़ियों को समय पर लाभ मिलेगा और प्रतियोगिताओं के दौरान मिलने वाली सुविधाओं में स्पष्टता आएगी। उन्होंने देश में महिला प्रो-कबड्डी लीग शुरू करने की भी वकालत की, ताकि महिला खिलाड़ियों को बराबर मंच और पहचान मिल सके।
 

कबड्डी स्टार साक्षी शर्मा का बद्दी और नालागढ़ में भव्य स्वागत
कबड्डी की विश्व विजेता भारतीय महिला टीम की डिफेंडर साक्षी शर्मा का बद्दी और नालागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हिमाचल की सीमा पर स्थित लाज मोटर्स के प्रांगण में साक्षी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाज मोटर्स की ओर से साक्षी शर्मा को शॉल, टोपी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लाज मोटर्स के एमडी महेश कौशल, रमन कौशल, कृष्ण कौशल, डॉ. हेमंत कौशल, हरनेक ठाकुर, दिनेश कौशल, विनोद शर्मा, नीरज गुप्ता, सीडी मिश्रा, कुलबीर जमवाल, हेमलता और शुभम ने साक्षी शर्मा और कोच संजीव ठाकुर को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

रमन कौशल ने कहा कि साक्षी शर्मा ने देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि साक्षी 10 वर्षों से खेल इंडिया सेंटर राजपुरा में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रदेश सरकार से अपेक्षा जताई गई कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मदद के लिए उसे आगे आना चाहिए।

वहीं, नालागढ़ पहुंचने पर गुरमत प्रचार ट्रस्ट ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल में साक्षी शर्मा का भव्य स्वागत किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नसीब सिंह, सचिव सरदार महेंद्र सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य जतिंदर कौर, उप प्रधानाचार्य अंजना सेठी और अन्य सदस्यों ने साक्षी, उसके अभिभावकों और कोच को बधाई दी। ट्रस्ट ने उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की प्रेरणा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed