फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Wheat procurement from farmers in Himachal was less than the target know in detail

Himachal Pradesh: हिमाचल में लक्ष्य के मुकाबले किसानों से कम हुई गेहूं की खरीद, जानें विस्तार से

Tue, 17 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 10 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले किसानों ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को लगभग 2995 मीट्रिक टन गेहूं बेचा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Wheat procurement from farmers in Himachal was less than the target know in detail
गेहूं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस बार लक्ष्य से कम मात्रा में किसानों से गेहूं की खरीद हुई है। 10 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले किसानों ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को लगभग 2995 मीट्रिक टन गेहूं बेचा है। रबी खरीद सीजन के दौरान किसानों से गेहूं की खरीद बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई।

विज्ञापन


गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश के चार जिलों में 11 मंडियां स्थापित की गईं, लेकिन नगरोटा बगवां में स्थापित मंडी में गेहूं की खरीद शून्य रही। खरीद प्रक्रिया आठ अप्रैल से 15 जून तक की गई है। खरीद प्रक्रिया में वर्ष 2025-2026 में 1372 किसानों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें से 583 किसानों ने करीब 2995 मीट्रिक टन गेंहू बेचा है। इन किसानों को करीब 7़ 26 करोड़ का भुगतान किया गया है। अधिकतर किसानों ने मिलों के मालिकों से बेहतर दाम मिलने पर गेहूं उन्हें बेच दिया। इस कारण निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सका। कांगड़ा जिले की मंडियों में सबसे ज्यादा 1768़400 मीट्रिक टन खरीद हुई है।
विज्ञापन


पिछले तीन साल में हुई गेहूं की खरीद
2023-24 में गेहूं की खरीद के लिए 10 मंडियां स्थापित की गईं। इसमें 1439 किसानों ने पंजीकरण करवाया था। करीब 689 किसानों ने 2868 मीट्रिक टन गेहूं बेचा। करीब छह करोड़ का भुगतान किया गया। 2024-25 से 1103 किसानों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 645 किसानों ने 2880 मीट्रिक टन गेहूं बेचा। उन्हें करीब 6़ 55 करोड़ का भुगतान हुआ है। वहीं 2025-26 में 1372 किसान पंजीकृत हुए हैं। इसमें 583 किसानों से 2995 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। इन किसानों को 7़ 26 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2025-26 में प्रदेश में लगभग तीन हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किसानों से की गई है। 11 मंडियां स्थापित की गई थीं। एक मंडी में खरीद नहीं हुई है। किसानों को भुगतान किया गया है।- संजीव वर्मा, एरिया मैनेजर, सिविल सप्लाई हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed