फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Viral poster of Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu in which he was described as the Prime Minister

CM Sukhu Viral Poster: 'महाकुंभ में नहाने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू बने प्रधानमंत्री', वायरल हो रहा पोस्टर

Thu, 27 Feb 2025 04:36 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 04:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रधानमंत्री बन गए हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं ऐसा एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रधानमंत्री लिखा गया है। 

विज्ञापन
Viral poster of Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu in which he was described as the Prime Minister
वायरल पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज 27 फरवरी को होने जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस महोत्सव का आगाज करेंगे और शोभायात्रा में भी शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू के मंडी दौरे से पहले उनके जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू के मंडी पहुंचने से पहले उनका एक पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है।

विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्टर एपीएमसी के सदस्य और नगर निगम के लिए कांग्रेस के मनोनीत पार्षद दर्शन सिंह ठाकुर की तस्वीर लगा पोस्टर है और यह पोस्टर मंडी शहर के सेरी मंच और डीसी कार्यालय के पास लगाया गया है। इस पोस्टर में नीचे पार्षद दर्शन सिंह की तस्वीर है, जबकि ऊपर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तस्वीर लगी है, लेकिन सीएम सुक्खू की तस्वीर के नीचे जो लिखा है वह चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में लिखा है, "श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, माननीय ''प्रधानमंत्री'' (हि. प्र) का मंडी पधारने पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बता दिया प्रधानमंत्री
अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर भाजपा नेता भी तंज कस रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू के महाकुंभ में नहाने के बाद वे सीधे प्रधानमंत्री बन गए हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि ये घोटे का असर है। वहीं, कुछ प्रधानमंत्री बनने की बधाइयां दे रहे हैं। मनोनीत पार्षद दर्शन सिंह ठाकुर की ओर से लगाए गए इस होर्डिंग को मामला ध्यान में आते ही उतार दिया गया, लेकिन शहर समेत सोशल मीडिया में इस होर्डिंग की खूब चर्चा होती रही। 

27 फरवरी मंडी आएंगे सीएम
मंडी का महाशिवरात्रि महोत्सव वीरवार 27 फरवरी से शुरु होगा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। छोटी काशी मंडी में 27 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होगा। मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार इंटरनेशनल कल्चरल परेड भी देखने को मिलेगी। 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 6 देशों सहित उत्तरी भारत और हिमाचल के 20 सांस्कृतिक दल इस परेड में एक साथ भाग लेंगे और अपनी-अपनी समृद्ध संस्कृति की झलक पेश करेंगे। यह जानकारी डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed