फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vinay Kumar can become Himachal Congress President State Congress and High Command have formed a consensus

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस और हाईकमान में बनी एक राय

Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार हो सकते हैं। जातीय संतुलन साधने के लिए कांग्रेस हाईकमान विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सौंप सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Vinay Kumar can become Himachal Congress President State Congress and High Command have formed a consensus
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस और हाईकमान में विनय कुमार के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। नई जिम्मेवारी मिलने से पहले विनय भी दिल्ली में डटे हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के मुख्य राजनीतिक सलाहकार और सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन से मुलाकात की।

विज्ञापन

जातीय संतुलन साधने के लिए कांग्रेस हाईकमान विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सौंप सकती है। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय पार्टी के वर्किंग प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं। वीरभद्र सरकार में विनय सीपीएस रह चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी एससी वर्ग से संबंध रखने वाले विनय कुमार के नाम पर सहमति जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का हर फरमान मेरे लिए सर माथे
पार्टी का हर फरमान मेरे लिए सिर माथे पर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमेशा मुझे सहयोग दिया है। हॉलीलॉज का प्रेम हमेशा मेरे साथ रहा है। पार्टी में मैं निर्विवाद व्यक्ति हूं और सबको साथ लेकर चलने में सक्षम हूं। अध्यक्ष व कार्यकारिणी गठन का फैसला हाइकमान करेगा। मुझे यदि कोई दायित्व दिया जाएगा तो उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा।- विनय कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष का पद होगा खाली, कई हैं तलबगार
विनय कुमार को यदि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा जाता है तो विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली हो जाएगा। ऐसे में इस पद पर नई तैनाती होगी। जिला मंडी के धर्मपुर से चंद्रशेखर, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और ज्वालामुखी से संजय रतन को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से नवाजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed