Himachal News: रवनीत सिंह बिट्टू के दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह, पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही बोलना चाहिए
रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के हिमाचल दौरे पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों का राज्य में स्वागत है, लेकिन हम उनसे यह उम्मीद नहीं करते कि वे यहां आकर झूठ बोलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के हालिया दौरे प्रतिक्रिया दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों का राज्य में स्वागत है, लेकिन हम उनसे यह उम्मीद नहीं करते कि वे यहां आकर झूठ बोलें। वह हाल ही में मंत्री बने हैं और उन्हें अपने मंत्रालय के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो सकती है। वह जिस 11,806 करोड़ रुपये (बजटीय आवंटन) की बात कर रहे हैं, उसका बजटीय आवंटन की 'गुलाबी' किताब में कोई उल्लेख नहीं है। मैं रवनीत सिंह बिट्टू से कहना चाहता हूं कि उन्हें पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही बोलना चाहिए और गलत बयान नहीं देना चाहिए।
#WATCH | Shimla | On MoS Railway Ravneet Singh Bittu's recent visit to the state, Himachal Pradesh PWD Minister Vikramaditya Singh says, "Union Ministers are welcome to the state, but we don't expect that they come here and tell lies. He has recently become a minister, and he may… pic.twitter.com/CZ82Gp9z71
— ANI (@ANI) February 19, 2025विज्ञापन
प्रभारी से प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी जल्द गठित करने का अनुरोध
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल व पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इसके अलावा सांसद एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी भेंट की। शिमला पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने अपने दिल्ली दाैर की जानकारी दी।