फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Zero development work in Kutlahar Vis constituency: Kanwar

कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास कार्य शून्य : कंवर

Sun, 15 Mar 2026 05:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Zero development work in Kutlahar Vis constituency: Kanwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कुटलैहड़ की जनता ने दो विधायक दिए। इसके बावजूद क्षेत्र में विकास कार्य लगभग शून्य रहे हैं। कंवर ने कहा कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं लेकिन सरकार और स्थानीय नेतृत्व की ओर से इन्हें पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि बंगाणा स्कूल का विज्ञान भवन आज भी अधूरा पड़ा है। बंगाणा कॉलेज के खेल मैदान का कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। बंगाणा क्षेत्र की सीवरेज योजना भी लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया था लेकिन तीन वर्षों में इन कार्यालयों को फिर से खोलने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। कहा कि अगर सरकार सच में कुटलैहड़ के विकास के प्रति गंभीर है, तो उसे क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन देवराज शर्मा मास्टर रमेश शर्मा, राकेश शर्मा, महेंद्र सिंह, निर्मल कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed