फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   YuC came out in protest against privatization of government properties

सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में उतरी युकां

Wed, 01 Sep 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
YuC came out in protest against privatization of government properties
ऊना शहर में केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संपतियों के निजीकरण को लेकर रैली निकालते युवा कांग्रेस क? - फोटो : Una
ऊना। सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस ने शहर में रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. चंदन राणा और जिलाध्यक्ष राघव राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से डीसी कार्यालय तक नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसी टू डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

डॉ. चंदन राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव से पहले देश के निवासियों को यह विश्वास दिलाया था कि वे देश को न झुकने देंगे और न बिकने देंगे। अभी 23 अगस्त को वित्त मंत्री ने एक नया कार्यक्रम लांच किया है। इसमें सरकार की की संपत्तियों को गिरवी रखने या फिर बेचने का प्रस्ताव दिया गया है। कहा कि देश नहीं बिकने दूंगा के नारे लगाने वालों ने देश को अपने ही चंद पूंजीपति मित्रों के हाथों बेच दिया है। देश की संपत्तियों पर राज करने का एकाधिकार कुछ लोगों को उन्होंने दे दिया है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर आने वाले समय में देश की युवा पीढ़ी पर पड़ने वाला है। चीजों को गिरवी रखने या बेचने की बात का युवा कांग्रेस ने विरोध किया है। इस अवसर पर प्रदेश युकां महासचिव अब्दुल खालिक, अरुणा महाजन, प्रदेश युकां महासचिव अखिल अग्निहोत्री, ईशान ओहरी, प्रदेश युकां प्रवक्ता अनुज धीमान, प्रदेश युकां प्रवक्ता शोभित गौतम, जिला ऊना उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा, जिला महासचिव गौरव लट्ठ, जिला महासचिव सुमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष हरोली प्रशांत राय, ब्लॉक अध्यक्ष चिंतपूर्णी शमशेर अली, ब्लॉक अध्यक्ष कुटलैहड़ मुनीश बैंस, ब्लॉक अध्यक्ष गगरेट अमन ठाकुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुटलैहड़ नीरज ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed