{"_id":"611d10378ebc3e79955be0db","slug":"youth-congress-protest-against-fodder-scam-una-news-sml380744750","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। कैग रिपोर्ट में घोटाले सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने में लगी है। बुधवार को जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर चारा घोटाले के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। युकां के प्रदेश महासचिव अखिल अग्निहोत्री और जिलाध्यक्ष राघव राणा की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की। बाद में डीसी राघव शर्मा के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ एक ज्ञापन भी भेजा।
इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को सीबीआई से इसकी जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस मांग को प्रदेश सरकार अनदेखा करती है तो सत्ता परिवर्तन के बाद इस मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई होगी। वहीं, युकां जिलाध्यक्ष राघव राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का फायदा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब जाते-जाते सरकार के घोटाले सामने आने लगे हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार का असली चेहरा भी बेनकाब हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश युकां महासचिव इशान ओहरी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव अभिनव कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता शोभित गौतम, गगरेट युंका प्रधान अमन ठाकुर, तनुज ठाकुर, रोबिन डोगरा, एनएसयूआई नेता चांद ठाकुर और निखिल मौजूद रहे।