फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Yograj Jogi becomes Vice President of Lower Chintpurni BJP Mandal

Una News: योगराज जोगी बने लोअर चिंतपूर्णी भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष

Tue, 04 Mar 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Yograj Jogi becomes Vice President of Lower Chintpurni BJP Mandal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जोल (ऊना)। उप तहसील जोल में अंबेहड़ा रामकिशन से संबंध रखने वाले भाजपा नेता महालक्ष्मी इंडस्ट्री के उद्योगपति एवं समाजसेवी योगराज जोगी को लोअर चिंतपूर्णी भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया। इस नियुक्ति पर योगराज जोगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। योगराज जोगी ने कहा कि उन्हें चिंतपूर्णी भाजपा मंडल में उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। वे पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए अनेक दायित्वों पर काम कर रहे थे, लेकिन अब मंडल उपाध्यक्ष के पद पर दायित्व मिलने से उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने लोअर चिंतपूर्णी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को आश्वासन दिया कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed