फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workers were made aware to strengthen the organization

Una News: संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

Sun, 16 Mar 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Workers were made aware to strengthen the organization
रुद्रानंद मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी(ऊना)। गौरीशंकर मंदिर में डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सुमित शर्मा राज्य सचिव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास भी विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। कुटलैहड़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो भी उपस्थित रहे। यह बैठक नवनिर्वाचित मंडलों का परिचय करवाने के संबंध में की गई थी। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का पटके पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ सही मायने में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मंडल कार्यकारिणी के रजिस्टर पर उन्होंने स्वयं हाजिरी लगाई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता, पदाधिकारी तीन बार लगातार बैठकों में हाजिर नहीं होगा तो उसका पद दूसरे को दे दिया जाएगा। यदि उस कार्यकर्ता के पास समय नहीं है और दूसरे के पास है तो उससे पार्टी को लाभ पहुंचेगा। पार्टी के आदेशों को मजबूती के साथ मानने तथा लागू करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आप किसी व्यक्ति विशेष से नहीं जुड़े हैं अपितु पार्टी के निशान के साथ जुड़े हैं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों पर अत्याचार कर रहे हैं वे लोग बाज आएं, नहीं तो भविष्य में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। मुख्य अतिथि सुमित शर्मा ने पार्टी का काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हर महीने कार्यकर्ताओं को इकट्ठे बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनने के लिए विशेष रूप से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed