फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workers including Virendra Kanwar and Ramesh Dhawala angry with traitors: Raizada

वीरेंद्र कंवर और रमेश धवाला समेत कार्यकर्ता गद्दारों से खफा : रायजादा

Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Workers including Virendra Kanwar and Ramesh Dhawala angry with traitors: Raizada
कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुराग ठाकुर पर जमकर साधा निशाना
विज्ञापन

बोले- जो सांसद अपने नेताओं की मदद नहीं कर सकता जनता की क्या करेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी और ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने वीरवार को हरोली के भदौड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जमकर निशाने पर लिया। सतपाल रायजादा ने कहा कि जो सांसद अपने नेताओं की मदद नहीं कर सकता, वह भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता की क्या ही मदद करेगा।
रायजादा ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता प्रो. प्रेम कुमार धूमल को वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कुटलैहड़ के तत्कालीन विधायक वीरेंद्र कंवर ने अपनी सीट छोडऩे की बात कही थी। वहीं, इससे पहले प्रो. प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने में पूर्व मंत्री रमेश धवाला का अहम योगदान रहा। बावजूद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर न तो वीरेंद्र कंवर की आवाज भाजपा हाईकमान के पास उठा पाए और न ही रमेश धवाला की। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर और रमेश धवाला सहित भाजपा का हर कार्यकर्ता अंदर ही अंदर पार्टी में शामिल किए गद्दारों से खफा हैं। उन्हें भी पता है कि गद्दारों को पार्टी में शामिल करके राजनीति को गंदा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के दौरान केंद्र सरकार से एक रुपया तक नहीं मंजूर करवाया। ऐसे शख्स को सांसद बनने का भी कोई अधिकार नहीं है। रायजादा ने कहा कि इस बार जनता अनुराग ठाकुर को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग को चुनाव में आती है हिमाचल की याद : रायजादा
रायजादा ने अनुराग ठाकुर से सवाल किया कि केंद्रीय खेल मंत्री होने के बावजूद ये बताएं कि अब तक कितने क्रिकेट खिलाड़ी रणजी, आईपीएल व अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को हिमाचल की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। मात्र वोट के लिए ही हिमाचल प्रदेश की याद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed