फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Worker's body found hanging from noose

रस्सी के फंदे से झूलता मिला कामगार का शव

Fri, 08 Jul 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found hanging from noose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक उद्योग में असम से काम करने आए एक 26 वर्षीय कामगार ने अपनी रिहायश के साथ बने एक शेड में फंदा लगा लिया। कामगार के परिजनों ने जब मृतक के शव को देखा तो इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मानकर चल रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर हो पाएगा। पुलिस के अनुसार असम के जिला दोबरी के टाउन दाऊदपुरा का जहर उल हक पुत्र जोतर अली कुछ दिन पहले ही यहां के एक उद्योग में काम करने के लिए आया था। उसके परिजनों के अनुसार कोई ऐसी बात भी उसने उनके साथ साझा नहीं की जिसके चलते वह आत्महत्या करने जैसा कदम उठाता। वीरवार सुबह परिजनों ने उसका शव उनके अंबोटा गांव में किराये की रिहायश के साथ बने शेड में रस्सी पर झूलता देखा।
विज्ञापन

इसकी सूचना तत्काल गगरेट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रस्सी के फंदे से नीचे उतारा और परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed