{"_id":"666eda5f9d281f3c670b3c59","slug":"women-working-to-bring-social-change-atri-una-news-c-93-1-una1002-126433-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बदलाव लाने का काम कर रहीं महिलाएं : अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बदलाव लाने का काम कर रहीं महिलाएं : अत्री
Sun, 16 Jun 2024 05:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते हुए।सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। एकता में ताकत होती है और एकता के साथ किया गया प्रयास ही सार्थक होता है। इसी एकता के बल पर ग्राम पंचायत पीपलू, सिहाणा चमयाडी की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने विकास खंड अधिकारी की अध्यक्षता में अपनी-अपनी पंचायत के गांवों में सड़क किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे फेंका हुआ प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर एक बोरी में डाला। वहीं, सड़क किनारे बनी हुई नालियों में पड़ा हुआ कचरा भी हटाया, ताकि बरसात के समय पानी नालियों में बहे। वहीं, दूसरी और पीपलू, सिहाणा, चमयाडी पंचायत में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों अपने आसपास और स्वच्छ वातावरण रखने का संदेश दिया है, ताकि गंदगी से होने बाली बीमारियों से बचा जा सके। ग्राम पंचायत के अलग-अलग स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सामाजिक बदलाव लाने का काम कर रही हैं। उधर, विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री का कहना है कि आज हमारे स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर समाज में एक अच्छा संदेश दिया। समूहों से ग्राम संगठन की प्रधान शकुंतला, पूनम शर्मा, कुसुमलता, मेनेका देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, सरोज, नीलम अलग अलग समूहों की महिलाएं शामिल रहीं। फोटो सहित