फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman dies due to health deterioration after delivery

Una News: प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत

Tue, 28 Jan 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to health deterioration after delivery
अंब (ऊना)। क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव में मगलवार को 26 वर्षीय गर्भवती महिला की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम एक महिला को अपने बाथरूम में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और बाथरूम में ही बच्ची का जन्म हो गया। बच्ची तो स्वस्थ पाई गई लेकिन बाद में महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया। इस पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर की तरफ से महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था। वह अपने पीछे नवजात सहित तीन बच्चे छोड़ गई है। मृतका का टांडा मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed