फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman assaulted over blocking rainwater runoff

Una News: बरसाती पानी रोकने पर महिला से मारपीट

Tue, 11 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted over blocking rainwater runoff
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के बल्ह खोली गांव में जमीन में बरसाती पानी रोकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने ग्रामीण पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में बल्ह खोली निवासी मीना कुमारी पत्नी विक्रम चंद ने बताया कि रविवार सुबह करीब 09:30 बजे वह अपने खेत में आरोपी के घर के पास खड़ी थी। इस दौरान उसने आरोपी परमा राम से उनकी जमीन में बरसात का पानी लकड़ी और पत्थर लगाकर रोकने का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर परमा राम ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने मौके पर रखी लकड़ी उठाकर उसके सिर की ओर फेंकी। उसने किसी तरह अपना बचाव किया लेकिन लकड़ी उसके दाहिने पैर पर जा लगी। इससे उसके पैर में चोट आई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed