{"_id":"66352be5bee2bc3c880ac34a","slug":"woman-accuses-husband-and-mother-in-law-of-dowry-harassment-una-news-c-93-1-ssml1048-123299-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिला ने पति और सास पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिला ने पति और सास पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
Fri, 03 May 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल हरोली के तहत गांव सलोह की एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने दोनों पर नशा करके मारपीट करने और नशा लेने के साथ-साथ बेचने के लिए मजबूर करने की बात कही है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी शादी सलोह गांव के रहने वाले विपिन कुमार के साथ हुई। शादी के कुछ समय बाद से पति और सास अमरो देवी ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से बार-बार दहेज कम लाने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। काफी समय तक गाड़ी की भी डिमांड करते रहे। विवाहिता का आरोप है कि मेरे पति और सास दोनों ही नशे के आदि हैं। नशा का सेवन करके मेरे साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं तथा मुझे नशा करने और बेचने को मजबूर करते हैं। महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पहले भी हर बार की तरह मेरे पति और सास ने मेरे साथ मारपीट, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।