{"_id":"c3ffe9be79c22f2b62cbe00bf7bb58f1","slug":"without-payment-labour-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंद करने पर भड़के कामगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंद करने पर भड़के कामगार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में बिना सूचना दिए उद्योग बंद करने पर कामगार भड़क गए हैं। रविवार को दर्जनों कामगारों ने उद्योग के गेट के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए कामगारों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कामगारों का आरोप है कि उद्योग प्रबंधन ने बिना सूचना के ही उत्पादन बंद कर कामगारों का रोजगार छीन लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा अचानक उत्पादन बंद करने से उनके रोजगार पर संकट के बादल छा गए हैं। उन्हें दो माह से पगार भी नहीं मिली है। दवाइयां बनाने वाले उद्योग में कार्यरत जसविंद्र सिंह, मंगल सिंह, सुरेंद्र, सतीश, बलजीत, सुरजीत, सलोचना, किरणा देवी, शीला देवी, दीपक, इंद्रजीत सहित अन्य ने बताया कि उद्योग प्रबंधन ने उत्पादन बंद कर काफी तादाद में श्रमिकों की छटनी के उपरांत पगार भी नहीं दी है। अब रविवार को सुबह जब वे काम पर गए, तो उघोग प्रबंधन ने गेट पर ताला लगाया हुआ था। उन्होंने बताया कि उनकी दो माह की पगार भी नहीं दी गई है। बिना सूचना दिए ही उन्हें काम से हटा दिया गया है। इस संबंध में श्रम अधिकारी जितेंद्र बिंद्रा का कहना है कि उद्योग के खिलाफ श्रम कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और श्रमिकों की समस्या का शीघ्र हल किया जाएगा।
विज्ञापन