{"_id":"612bbb9f8ebc3e79df33b672","slug":"will-solve-the-problems-of-laborers-if-voted-to-power-mukesh-una-news-sml382047252","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आने पर मजदूरों की समस्याओं को किया जाएगा दूर : मुकेश अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आने पर मजदूरों की समस्याओं को किया जाएगा दूर : मुकेश अग्निहोत्री
विज्ञापन
बाथू में इंटक के जिला स्तरीय वार्षिक कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को शाल
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल (ऊना)। बाथू में राजीव गांधी सुविधा केंद्र में जिला ऊना इंटक यूनियन का जिला स्तरीय वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष इंटक बाबा हरदीप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला इंटक अध्यक्ष कामरेड जगतराम शर्मा ने की। इस दौरान जिला ऊना से आए मजदूरों और कामगारों के अलावा यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सुविधा केंद्र बाथू में पौध रोपण भी किया। मुकेश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के नेताओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकार में शामिल किया जाएगा। मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। मजदूरों को आपात स्थिति में तत्काल सहयोग राशि देने के बारे में योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके अलावा आए दिन उद्योगों में हो रहे कामगारों के शोषण और उद्योगों की मनमानी पर लगाम लगाई जाएगी।
मुकेश ने कहा कि बाथू में बने राजीव गांधी सुविधा केंद्र की व्यवस्थाओं का ख्याल रखने में जयराम सरकार की पोल खुल रही है। एक फ्यूज बल्ब भी नहीं बदला जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष इंटक बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस कार्यकाल में गरीबों को सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, साइकिल और कई अन्य सुविधाएं दी हैं। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, सीता राम सैनी, ठाकुर दास, महेश्वर चौहान, ब्लाक कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, प्रधान बाथूू सुरेखा राणा, प्रधान एनएफएल यूनियन नंगल रामलाल, महासचिव अश्वनी कुमार, नरेश ठाकुर, विजय राणा, रामकुमार, चमनलाल, बलवीर चंद, लीला देवी, दिनेश गौतम, गुरमेल चौधरी, दिनेश कुमार, ओंकार, प्रेम चंद पंकज सहित कई इंटक के पदाधिकारी मौजूद रहे ।