{"_id":"677d2b3bf6ef58eeff0966cf","slug":"wife-along-with-her-lover-tried-to-murder-her-husband-una-news-c-93-1-ssml1048-142908-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: तीन बच्चों की मां के अनैतिक संबंध, प्रेमी संग मिलकर पति का दबाया गला; अब पुलिस ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: तीन बच्चों की मां के अनैतिक संबंध, प्रेमी संग मिलकर पति का दबाया गला; अब पुलिस ने किए गिरफ्तार
Wed, 08 Jan 2025 04:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 04:32 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता पति ने बताया कि काफी दिनों से महिला का अवैध संबंध किसी व्यक्ति से चल रहा था और महिला अकसर उसके खाने या दूध में उसे कुछ पिला देती थी।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ऊना जिले हरोली थाना क्षेत्र के तहत आते एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने बीती सोमवार रात को प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जान से मारने का षड्यंत्र रचा। शिकायतकर्ता पति ने बताया कि काफी दिनों से महिला का अवैध संबंध किसी व्यक्ति से चल रहा था और महिला अकसर उसके खाने या दूध में उसे कुछ पिला देती थी। इसका आभास उसे धीरे-धीरे होने लगा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की रात करीब 11:30 बजे उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया और उसका गला और मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान उसने आरोपियों के चंगुल से बचते हुए शोर मचाया। बाद में उसके पड़ोसी उनके घर पहुंचे और सारी घटना का खुलासा हुआ। उसकी पत्नी का प्रेमी खुद को बचाने के चक्कर में अपना मोबाइल और बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन