फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wheat crop turned to ashes on 250 Kanal land in Nakaroh and Gondpur Banehda

Una News: नकड़ोह और गोंदपुर बनेहड़ा में 250 कनाल भूमि पर गेहूं की फसल राख

Tue, 22 Apr 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Apr 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop turned to ashes on 250 Kanal land in Nakaroh and Gondpur Banehda
गोदपुर बनेहड़ा में राख हुई गेहूं की फसल। स्रोत स्वयं
किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
विज्ञापन

कटने को तैयार थी फसल, तीन दिन में करीब 350 कनाल गेहूं आग की चपेट में आई


संवाद न्यूज एजेंसी

मुबारिकपुर (ऊना)। क्षेत्र के कैलाशनगर नकड़ोह और गोंदपुर बनेहड़ा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गेहूं की फसल को आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलती गई कि कुछ ही देर में कई कनाल खेतों में तैयार फसल जलकर राख हो गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, करीब 250 कनाल भूमि पर तैयार गेहूं की फसल जल चुकी थी। गेहूं की फसल जलने से 30 परिवार प्रभावित हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 12 बजे कैलाश नगर नकड़ोह से आग का तांडव शुरू हुआ। आग गेहूं की फसल को स्वाहा करते हुए तेजी से गोंदपुर बनेहड़ा गांव की ओर बढ़ी। देखते ही देखते दोनों गावों के करीब 30 किसानों की फसल राख के ढेर में बदल गई। 250 कनाल जमीन पर फैली आग से फसल के साथ 100 के आसपास पौधे भी चपेट में आ गए। किसानों की मानें तो इस घटना में उन्हें पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि प्रशासन की टीमें इसके आकलन में जुटी है। जबकि मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम की ओर से प्रभावित किसानों को कोई फौरी राहत नहीं दी गई। आग किन कारणों से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं। कुछ इसके पीछे विद्युत लाइनों में स्पार्किंग को कारण मान रहे, तो कोई बीड़ी या माचिस से आग लगने को वजह बता रहा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने शुरू किया आकलन
आग की घटना में किसान संजीव कुमार, रिंकू, महिंदर सिंह, सोहनू, मदन, जिंदू, कुलदीप, बीकू, जनकलाल, नंदू, जोगिंदर, अर्जुन, राकेश, प्रीतम, काका और संदीप सहित करीब 30 किसानों की फसल जली है। उधर कुनेरन, गोंदपुर बनेहड़ा और उपमंडल गगरेट की पंचायतों में पिछले कल और सोमवार को गेहूं की फसल को हुए नुकसान का राजस्व विभाग ने आकलन शुरू कर दिया है। तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं तथा नायब तहसीलदार प्रवीन शर्मा के साथ मौके पर जाकर प्रभावित किसानों के खेतों का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आग से जले खेतों का आकलन किया जा रहा है और शीघ्र ही सरकार की राहत नियमावली के तहत प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
फायर ब्रिगेड की एक ही गाड़ी मौके पर पहुंची
आग लगते ही कैलाशनगर नकड़ोह व गोंदपुर बनेहड़ा के ग्रामीणों ने आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर करीब पौने घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। खेतों में जिस स्थान तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच सकी, वहां टीम ने इसे नियंत्रित किया। बीच के खेतों तक जहां फायर ब्रिगेड वाहन को जाने के लिए रास्ता नहीं मिला, वहां से तेज हवाओं के कारण आग निरंतर आगे बढ़ती हुई घरों तक पहुंच गई। आग की घटना से किसानों की पसीने की कमाई आग की भेंट चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ही मौके पर उपलब्ध हुई। वह भी प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच न पाई। यह चिंता का विषय है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया लगभग 250 कनाल से अधिक भूमि पर गेहूं फसल तबाह हुई है। करीब 100 पेड़ पौधे व सिंचाई के लिए रखे पाइप भी आग की भेंट चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अनुमानित नुकसान करीब पांच लाख का हुआ है। हालांकि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई फौरी राहत नहीं दी गई।

गोदपुर बनेहड़ा में राख हुई गेहूं की फसल। स्रोत स्वयं

गोदपुर बनेहड़ा में राख हुई गेहूं की फसल। स्रोत स्वयं

गोदपुर बनेहड़ा में राख हुई गेहूं की फसल। स्रोत स्वयं

गोदपुर बनेहड़ा में राख हुई गेहूं की फसल। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed