फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Well, contractors should plant four times more new plants after harvesting: Rana

खैर कटान पर ठेकेदार लगाएं चार गुना अधिक नए पौधे : राणा

Fri, 21 Feb 2025 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Well, contractors should plant four times more new plants after harvesting: Rana
मलकीयत भूमि से खैर कटान करने वाले ठेकेदारों को दिए सख्त आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बरसात के मौसम में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान छेड़ा जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 1.5 लाख नए पौधे लगाए जाएंगे। इनमें एक लाख खैर के पौधे होंगे। यह पहल न केवल पर्यावरण को संवारने में मदद करेगी, बल्कि किसानों को भी आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाएगी। वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग मंडल बंगाणा और रेंज कुरवाई में इस वर्ष सबसे ज्यादा खैर के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे किसानों की आजीविका भी जुड़ी हुई है। खैर की लकड़ी का उपयोग विभिन्न औद्योगिक कार्यों, विशेषकर कत्था बनाने में किया जाता है। इससे किसानों और व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। सुशील राणा ने बताया कि खैर कटान पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ठेकेदारों को यह निर्देश दिए हैं कि जितने खैर के पेड़ काटे जाएंगे, उससे चार गुना अधिक नए पौधे लगाने होंगे। इससे मलकीयत भूमि का संतुलन बना रहेगा और खैर की कटाई से होने वाले पर्यावरण और किसानों की भरपाई भी हो सकेगी। जिला फॉरेस्ट अधिकारी सुशील राणा ने बताया कि इस वर्ष उपमंडल बंगाणा में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं पंचायत ओर गांव के बुद्धिजीवियों को साथ लेकर घर-घर जाकर पौधे भी बांटेंगे और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करेंगे। सिर्फ पौधे लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनकी सही देखभाल भी जरूरी है। डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि बीते साल हमने एक लाख पौधे लगाए थे, लेकिन अब हमें इसे और आगे बढ़ाना है। वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने बताया कि यह अभियान लंबे समय तक जारी रहेगा। हर वर्ष पौधरोपण की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed