फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Weather changes, 11 mm of rain recorded, temperature drops

Una News: मौसम ने बदली करवट, 11 एमएम बारिश रिकाॅर्ड, तापमान में आई गिरावट

Tue, 07 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Weather changes, 11 mm of rain recorded, temperature drops
ऊना में सुबह के समय बारिश के दौरान गुजरते हुए  हुए लोग।संवाद
मंगलवार सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर होती रही बारिश
विज्ञापन

26 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, बारिश के चलते बढ़ी सर्दी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। लोगों को अब सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक जिले में रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। बारिश व अवकाश के चलते बाजारों में भी रौनक कम देखने को मिली। हालांकि, शाम के समय हल्की धूप खिलने से लोगों को बारिश से राहत मिली। दूसरी तरफ बारिश के चलते आलू के खेतों में जलभराव हो गया है। अगर आगामी दिनों में भी बारिश होती है तो किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मंगलवार को बदले मौसम के मिजाज ने सर्दी बढ़ा दी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना है। बीते दो दिन से जिले में रुक-रुक कर बारिश हाेने का दौर जारी है। ऐसे में मंगलवार सुबह ठंडी हवाएं चलने के साथ बारिश का दौर भी जारी रहा। मंगलवार को जिले में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम समन्वयक ऊना विनोद कुमार का कहना है कि जिले में 11 एमएम बारिश रिकाॅर्ड हुई है। आगामी दिनों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed