फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Weather changed, clouds remained throughout the day

Una News: मौसम ने बदली करवट, दिन भर छाए रहे बादल

Sat, 18 Jan 2025 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, clouds remained throughout the day
अधिकतम तापमान में आई गिरावट, लोग आग जलाकर कर रहे बचाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बंगाणा (ऊना)। जिले में शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। जिलेभर में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम में आए बदलाव के चलते शनिवार दिन में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने आग जलाकर अपना बचाव किया। इस दौरान काफी कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। शनिवार को जिला का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम साफ रहने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन शनिवार को फिर से मौसम में हुए बदलाव के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। मौसम खराब होने से ठंड बढ़ गई है। वहीं, स्कूली बच्चे भी सर्दी के बीच स्कूल पहुंचे। जहां पर लोग घरों में दुबके रहे। दुकानदार भी दुकानों के आसपास इकट्ठे होकर आग का सहारा लेते हुए देखे गए। किसान भी मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। इस समय जहां पर किसान गेहूं के खेतों में खाद तथा खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। अब मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ेगा। जिले में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। आने वाले दिनों में जिले में मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed