फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   We will make the Congress organization in the district more powerful: Gautam

जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक बनाएंगे सशक्त : गौतम

Thu, 08 Jan 2026 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
We will make the Congress organization in the district more powerful: Gautam
नव नियुक्त अध्यक्ष देशराज गौतम ने राज्य अध्यक्ष से की मुलाकात, जताया आभार
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनने के बाद देशराज गौतम आज आएंगे ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना के नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। देशराज गौतम ने उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जिला ऊना की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। देशराज गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नई जिम्मेदारी के लिए देशराज गौतम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और उम्मीद जताई कि देशराज गौतम अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ उठाकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने संगठन विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया। देशराज गौतम के जिला अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को उनका ऊना आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 9 बजे मैहतपुर के मुख्य गेट पर वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed