{"_id":"6825f7e0572bf16d28088d76","slug":"we-will-make-a-plan-to-end-the-problem-of-illegal-mining-and-drug-addiction-amit-yadav-una-news-c-93-1-ssml1048-153836-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन और नशे की समस्या खत्म करने का बनाएंगे प्लान : अमित यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन और नशे की समस्या खत्म करने का बनाएंगे प्लान : अमित यादव
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नए कप्तान ने वीरवार को संभाला कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। युवा आईपीएस अधिकारी अमित यादव ने ऊना जिले के नए पुलिस कप्तान के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने वर्तमान एसपी राकेश सिंह की जगह वीरवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अमित यादव जिला के मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए और इस जिले को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला पंजाब की सीमा से सटा है।
जहां रूपनगर और होशियारपुर जिलों के लिए यहां पर कई प्रवेश और एग्जिट प्वाइंट है। जिला पुलिस कप्तान ने कहा कि इस तरह के रास्ते जहां आम लोगों की आवाजाही के लिए सुगमता लाते हैं। दूसरी तरफ पुलिस और आम नागरिकों के लिए कानून व्यवस्था में भी कई प्रकार की चुनौतियां लेकर आते हैं। इसी प्रकार की चुनौतियों को समाप्त करना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चुनौतियों में अधिकतर अवैध खनन और नशे की समस्या ज्यादा भीषण है। इन दोनों चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक प्लान तैयार करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला के लोगों को कानून व्यवस्था संबंधी यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे सीधे तौर पर उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। उनके नेतृत्व में जिला की पुलिस सदैव आम लोगों के सहयोग के लिए उपलब्ध रहेगी।
हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान की ओर से खनन और नशा माफिया को लेकर ऊना जिला की पुलिस पर लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नए एसपी ने कहा कि फिलहाल उन्होंने यहां कार्यभार संभाला है और सभी चीजों को वह जल्द समझने का प्रयास करेंगे। यदि इस प्रकार की कोई भी बात सामने आती है तो माफिया के साथ मिलीभगत करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।