{"_id":"667dc7b4c7ce741c520e29e6","slug":"waterlogging-on-the-causeway-of-joh-pirathipur-road-traffic-affected-una-news-c-93-1-ssml1047-127175-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जोह-पिरथीपुर मार्ग के काजवे पर हुआ जलभराव, प्रभावित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जोह-पिरथीपुर मार्ग के काजवे पर हुआ जलभराव, प्रभावित रहा आवागमन
Fri, 28 Jun 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
जोह पिरथीपुर काज वे पर हुए जलभराव के बीच गुजरता हुआ दो पहिया वाहन चालक। संवाद
लोगों का सड़क मार्ग से गुजरना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक(ऊना)। बुधवार देर शाम बारिश से पिरथीपुर-जोह मार्ग पर लोनिवि की तरफ से बनाया गया काजवे बारिश के पानी से भर गया। इससे पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पानी की निकासी न होने के चलते पानी इस काजवे में खड़ा हो गया है। मामले की सूचना मिलने पर जिला पार्षद सुशील कालिया, राजेश डोगरा, ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान नानक चंद, राजिंद्र राणा, रंजू, हरविंदर, कमल आदि ने मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग को इस काजवे में हुए जलभराव के बारे में अवगत करवाया। साथ ही इसके स्थाई हल की मांग उठाई। वहीं, क्षेत्र के रायपुर मरवाड़ी के वार्ड एक में रेलवे कार्य चलने से पानी की निकासी न होने से रात को हुई बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।
इस मामले में लोक निर्माण विभाग दौलतपुर चौक के सहायक अभियंता दिनेश जसवाल ने बताया कि जोह-पिरथीपुर मार्ग पर बनाए गए काजवे का कार्य जल्द पूरा करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।