{"_id":"688f57abe3930f623b03b952","slug":"waterlogging-damages-houses-ruins-crops-una-news-c-93-1-una1002-161260-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जलभराव से मकानों को नुकसान, फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जलभराव से मकानों को नुकसान, फसलें बर्बाद
विज्ञापन
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने प्रशासन संग किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा रविवार को लगातार दूसरे दिन बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते नजर आए। रामपुर, रक्कड़ कॉलोनी, भड़ोलियां खुर्द, चंद्रलोक कॉलोनी, आर्य नगर सहित कई इलाकों में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। रायजादा ने बताया कि भारी बारिश से कई जगह जलभराव, मकानों को नुकसान और फसलों की बर्बादी हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी जरूरतमंद परिवार राहत से वंचित न रहे और मदद तुरंत पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि नुकसान की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेज दी गई है और जिला ऊना के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। रायजादा ने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में बने रहेंगे और हर पीड़ित तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।